फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी मार्ग पर वार्ड-एक में गंदा पानी आने पर जताया रोष

Tue, 27 May 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। शहर के पूंडरी मार्ग पर वार्ड नंबर एक में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई किए जाने वाला पानी गंदा आने पर लोगों ने रोष प्रकट किया है। वार्ड निवासी कैप्टन मोहिंद्र फौजी,कुशाल,भोलू, संदीप कालू, रोहित, दीपक ने बताया कि लगभग एक महीने से यहां टूटी हुई पुलिया के पास जो मेन होल बनाया गया है उसमें नाली का पानी भर जाता है। फिर वही पानी सप्लाई में लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इससे लोगों को स्वच्छ जल मिले एक माह बीत चुका है। जबकि वह इस बारे संबंधित विभाग के कर्मचारियों को लिखित में भी शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और पानी इतना गंदा होता है की घर के किसी भी प्रयोग में नहीं आता।

इन लोगों ने बताया कि वार्ड में लगे बोर से ही पानी सप्लाई किया जाता है। नपा की पूर्व चेयरमैन गुड्डी राणा के मकान के पास जो होद बनाईं गई है उसके अंदर नाली का गंदा पानी चला जाता है जिससे वह पानी फिर घरों में सप्लाई होता है। इन लोगों ने बताया इसके अलावा भूमिगत जल भी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग जन स्वास्थ्य विभाग की पानी की सप्लाई पर निर्भर है जो लगातार गंदा पानी आ रहा है। इन लोगों ने बताया कि इस बारे संबंधित विभाग को लिखित में भी दे चुके हैं। उसके बाद भी संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे लोगों में आएं दिन रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें