फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घटिया सामग्री प्रयोग पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 17 Sep 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चंदलाना में गली निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति गहरा रोष है। साथ ही काम मानक के अनुसार कराने को कहा है।

ग्रामीण हुकम चंद, सोमदत्त, गोपाल, मनोज कुमार, विनोद कुमार, नरेश कुमार,ओमप्रकाश ने बताया कि फिरनी रोड से हुकम चंद के घर तक ठेकेदार द्वारा गली बनाई है। जिसमें नियमों को ताक पर रख कर घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इस गली को बनाया गया गया था। जिस वक्त गली बनाई जा रही थी उस समय भी ग्रामीणों ने घटिया किस्म की सामग्री व नियमों के विरुद्ध बनाए जाने की बात सरपंच व जेई को बार-बार कही। लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गली निर्माण में बरती गई अनियमितताएं व घटिया किस्म की सामग्री ठेकेदार द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। गली में प्रयोग किए गए ब्लाक अनेकों स्थानों से जमीन में धंस जाना स्पष्ट संकेत देता है कि गली निर्माण में भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गली निर्माण कार्य की उच्चाधिकारियों से जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मामले के संबंध में एसडीओ पंचायती राज अश्वनी साहनी का कहना है कि मौके पर जाकर इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और गली को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें