संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन में रिटायर कर्मचारी संघ खंड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान नंद लाल रहेजा ने की। बैठक में संघ के राज्य महासचिव कामरेड राम किशन व सदस्य जय भगवान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। नंदलाल रहेजा ने कहा कि रिटायर कर्मचारी संघ 12 वर्षों से मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे सेवानिवृत कर्मचारियों में रोष है।
अब संघ ने प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर धरना देखकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में करनाल कमिश्नरी पर 27 अक्टूबर को धरना दिया जाएगा। इस धरने में कैथल जिले के सेवानिवृत कर्मचारी भाग लेंगे। छह अक्टूबर को तहसील कार्यालय में मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिटायर कर्मचारियों की बढ़ती आयु में मेडिकल भत्ता बढ़ाया जाए या कैशलेस सुविधा दी जाए। इस मौके पर पूर्ण चंद, धूप सिंह, बाबूराम गुप्ता, गुरबख्श सिंह, राज सिंह व इंद्र सिंह मौजूद रहे।