फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानी निकासी न होने से आढ़तियों में रोष

Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अचानक हुई बारिश के बाद नई अनाज मंडी में चहुंओर पानी ही पानी दिख रहा है। ऐसे में पानी की निकासी न होने से आढ़तियों में रोष है। उनका कहना है कि सीजन के समय में पानी निकासी प्रबंध समय रहते ही करना चाहिए। यदि समय रहते ही प्रबंध नहीं हुआ तो किसानों के साथ आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।

गौरतलब है कि नई अनाज मंडी में पानी निकासी के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की निविदा (टेंडर) लगाई गई है। इसके बाद भी अनाज

मंडी में पानी निकासी का प्रबंध नहीं हो सका है। हालांकि मार्केट कमेटी प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर पानी की निकासी न होने से आढ़तियों में रोष है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय अनाज मंडियों में सीजन शुरू हो चुका है। 1509 धान की आवक जोरों पर है और पीआर हाईब्रिड किस्म के धान की आवक भी शुरू हो गई है। अब जल्द ही एक सप्ताह के अंदर पीआर किस्म के धान की सरकारी खरीद शुरू होने की भी संभावना है क्योंकि किसान सरकार से सरकारी धान की खरीद को 25 सितंबर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
बाहर है अधिक जलभराव

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि मंडी में तो काफी जगहों से पानी की निकासी हो गई है, लेकिन अभी तक मंडी की बाहरी तरफ से जलभराव है। यहां पर जलभराव होने के कारण मंंडी के अंदर आने का रास्ता भी नहीं बचा है। इसलिए यहां से जल्द ही पानी की निकासी का प्रबंध किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंडी में पानी की निकासी के लिए चार करोड़ 40 लाख रुपये की राशि का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध किया जाएगा। बताया कि अभी मंडी में पानी की निकासी हो चुकी है। यदि कहीं रहती है तो उसका समाधान भी जल्द करवाया जाएगा। -बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें