कैथल। हरियाणा बाल विकास एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिला सचिवालय में एक दिन के लिए धरना दिया। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान ज्ञानो खरकां व मंच संचालन जिला महासचिव सुनीता ने किया।
प्रधान ने बताया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। बार- बार मांग करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार कुशल, अर्धकुशल का दर्जा दें, 50 प्रतिशत प्रमोशन सुपरवाइजर के पद पर हो, ग्रेच्युटी व ईपीएफ दिया जाए। रिटायरमेंट पर पांच लाख रुपये की राशि दी जाए। प्ले स्कूल में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल शिक्षण से संबंधित कार्य दिया जाए, ताकि बच्चों को अच्छे ढग़ से पढ़ा सके। सरकारी कर्मचारी के बराबर वेतन दिया जाए। संतरो प्यौदा, अंजू मटौर, राजबाला जाखौली, मनीष बाता, सरोज रसूलपुर, शशि कलायत, केलो बालू, रीना, नीलम, कुसुम, मंजू, सरोज व सुनीता मौजूद रही। संवाद