कलायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास करवाते प्रशिक्षक। संवाद
कलायत। कलायत उप मंडल मुख्यालय के आंगन में तीसरे दिन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया के निर्देशानुसार निरोग जीवन की राह सीखाने की पाठशाला सजी। योग प्रशिक्षक बिजेंद्र और सविता ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का लाइव प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को अभ्यास कराया। योग सहायक राममेहर और प्रदीप ने योग के लाभों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें संतुलित जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग कलायत की सुपरवाइजर ने बताया कि शिविर में करीब 160 आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। संचालन आयुष योग सहायक संदीप कुमार ने किया। संवाद