कैथल। मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जबकि जिले में कोरोना संक्रमण के एक एक्टिव मरीज ने भी बीमारी को मात दे दी है। इसके बाद अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि आम जन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी कोविड-19 की हिदायतों की पालन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 15 हजार 213 कोरोना में से 14 हजार 835 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.5 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.87 प्रतिशत है।