फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमृत 2.0 योजना से विकास को लगेंगे पंख

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 योजना के तहत विकास को पंख लगेंगे। इसके तहत जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा था। इसमें से करीब आठ करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। इसके बाद अब नए बजट सत्र से यह कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य के तहत नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। पूरे शहर में करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र में यह लाइन डाली जाएगी।

गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में लाइनें खराब हो चुकी हैं, वहां भी नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। इससे विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अमृत प्रोजक्ट-2.0 शुरू करने के लिए विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय से पत्राचार किया था। अब मुख्यालय की ओर से इस कार्य को शुरू करने के लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है। अब विभाग जल्द ही इस दिशा में नए कार्य करने के लिए स्थानों की सूची तैयार कर रहा है।

जब सूची तैयार हो जाएगी, उसके बाद भी कार्यों की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। अमृत योजना के तहत सीवरेज और पेयजल की लाइनें बिछाने का कार्य पहले नगर परिषद के पास था। नगर परिषद की ओर से शहर में काफी स्थानों पर नई लाइनें बिछाई गई। अब बीते वर्ष से फिर यह कार्य जनस्वास्थ्य विभाग के पास आ गया है।

अब योजना के द्वितीय चरण में इससे संबंधित सभी कार्य जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ही किए जाएंगे। विभागीय स्तर पर ही योजना के एस्टीमेट व टेंडर प्रक्रिया चलाई जाएगी। विभाग की ओर से उन कॉलोनियों में भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो हाल ही में अवैध से वैध हुई है।

योजना का उद्देश्य

भारत सरकार ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) शुरू किया है, जिसका उद्देश्य पानी की आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए।
विज्ञापन


अमृत प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में होने वाले सभी कार्य विभाग की ओर से किए जाएंगे। इस कार्य को शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। -प्रशांत कुमार, एक्सईएन- जनस्वास्थ्य विभाग


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें