कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले बच्चों को तनाव मुक्त व प्रसन्नचित्त रखने के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इसमें बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियां दी। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा हरियाणवी डांस, पंजाबी गिद्दा, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर कोरियोग्राफी गीत आदि प्रस्तुत किए गए। संगीत की धुन पर सभी बच्चे झूम उठे। बच्चों के लिए आईसक्रीम व ढोल का भी प्रबंध किया गया। प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट, स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला ने भी शिरकत की। संवाद