फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज को मिला सरकारी कॉलेज का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में अगले नए सत्र से जारी होगा सरकारी कॉलेज की फीस वाला नियम, अभी फिलहाल प्रबंधन समिति की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम करवाई जाएगी जमीन
विज्ञापन


इस कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सैनी को दिया गया है प्रभार


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजौंद खंड के गांव सेरधा के अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा तो मिल गया है। इस कॉलेज में अगले साल नए सत्र से ही सरकारी कॉलेजों के नियमों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यहां इस सत्र से सरकारी कॉलेज के अनुसार फीस का नियम लागू नहीं होगा। ये नियम अगले वर्ष से उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से लागू किया जाएगा। फिलहाल इस कॉलेज में विभाग ने केवल उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सैनी को प्राचार्य का प्रभार दिया है। सबसे पहले इस कॉलेज की प्रबंधन समिति की ओर से कॉलेज की जमीन को उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम करवाया जाएगा। इसके बाद से सभी कॉलेजों में नियमों को शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज कन्या कॉलेज है। इस कॉलेज में इस समय बीए और बीकॉम संकाय के कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं। अब इस कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद इस कॉलेज को को-एजुकेशन के अधीन भी लाया जा सकता है। हालांकि इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इस समय इस कॉलेज में बीए व बीकॉम की मिलाकर करीब 180 सीटें हैं। वहीं, अगले सत्र से कॉलेज की फीस कम होने के बाद राजौंद क्षेत्र को एक और सरकारी कॉलेज की सौगात मिल पाएगी। तीन साल पहले ही राजौंद में प्रदेश सरकार एक सरकारी कॉलेज खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजौंद खंड के गांव सेरधा के अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत अब क्षेत्र में दो सरकारी कॉलेज हो जाएंगे। इसमें सबसे अधिक फायदा छात्राओं को होगा। इस सत्र से सरकारी फीस को लेकर नियम तो लागू नहीं होंगे। हालांकि अगले साल नए सत्र से सरकारी कॉलेज की फीस ही इस कॉलेज में लगेगी। फिलहाल मुझे इस कॉलेज के प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. राजेश सैनी, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें