संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राष्ट्रीय नेशनल स्कूल प्रतियोगिता में जूडो में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बालू के अमन बिढाण का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
कसाण से बालू तक स्वर्ण पदक विजेता को ग्रामीण खुली जीप में ढोल नगाड़ों के साथ लेकर आए। गांव में पहुंचने पर आयोजित सम्मान समारोह में उसे सम्मानित किया गया।
अंडर 19 आयुवर्ग के 81 किलोवर्ग भार में अमन ने स्वर्ण जीता है। कोच संदीप ने बताया की यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में अमन ने हर फाइट को एकतरफा जीता। प्रतियोगिता में अमन ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर ने द्वितीय व पंजाब व दिल्ली के प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
अमन बिढैण ने कहा कि गांव में कोई स्टेडियम न होने के कारण उन्होंने कैथल के छोटू राम इंडोर स्टेडियम में अपनी तैयारी की। उनको तैयार करने में कोच संदीप, जोगेंद्र, मनोज व सपना का पूरा योगदान रहा। अमन ने युवाओं से अपील की कि वे खेलों की और अपना ध्यान लगाएं तथा नशों से दूर रहें। इस अवसर पर जिला पार्षद दीप बालू, सरदार राममेहर सिंह, नरेंद्र सरपंच जुलानी खेड़ा, सूबेदार इंदर सिंह, सुभाष बालू, एडवोकेट कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura