फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व छात्र मिलन समारोह में ताज़ा हुई यादें

Tue, 18 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूर्व छात्र मिलन समारोह स्टॉफ के साथ मौजूद पूर्व छात्र।
विज्ञापन
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग ने पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें पूर्व छात्र, संकाय सदस्य और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने पुराने दिनों को याद कर अनुभव साझा किए और आपसी संवाद के माध्यम से ज्ञान व प्रेरणा का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सोनू के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि मजबूत शैक्षणिक एवं व्यावसायिक नेटवर्क किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार होते हैं। डीन डॉ. रेखा गुप्ता ने विभाग की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें