फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लाट की दीवार फांदकर एल्यूमीनियम फ्रेम चोरी, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव बुढ़ाखेड़ा में प्लाट की चहारदीवारी फांदकर एल्यूमीनियम फ्रेम चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बुढ़ाखेड़ा निवासी मोहित और कमल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 किलो 900 ग्राम चोरीशुदा एल्यूमीनियम बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई, जो जांच में पिहोवा से चोरी की हुई पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बंशीलाल कबाड़ी का काम करता है। उसने गांव में एक प्लाट लिया हुआ है, जहां कबाड़ी से खरीदा हुआ सामान रखा जाता है। शिकायत के अनुसार 1 अक्तूबर को गांव निवासी मोहित चहारदीवारी फांदकर प्लाट के अंदर घुसा और वहां रखे एल्यूमीनियम के फ्रेम चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच थाना सदर टीम ने की। जांच के दौरान पुलिस ने मोहित और कमल को काबू किया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एल्यूमीनियम बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें