फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ड्यूटी में दखल वर्दी फाड़ने का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। भाजपा मंडल स्तर के पदाधिकारी व उसके परिवार पर पूंडरी पुलिस ने ड्यूटी में दखल देने, वर्दी फाड़ने व बदतमीजी करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर भाजपाई की पत्नी ने पुलिस के सारे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसने उनके पति और नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट कर धक्कामुक्की की।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि वीरवार को उनके पास बलराज बंसल का फोन आया कि थाने के सामने उनकी दुकान है जो उसके भाई भगवानदास बंसल के नाम है। वहां विनोद बंसल अपने परिवार को लेकर उस दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना पर वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर पारिवारिक सदस्यों का लड़ाई-झगड़ा चल रहा था।

चौकी प्रभारी के मुताबिक, इसके बाद दोनों पक्ष थाने में आ गए और वहां बातचीत के दौरान विनोद बंसल, उसकी पत्नी और उसके बेटे ने पुलिस की कार्यवाही में दखल देते हुए न केवल उनसे बदतमीजी की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी और उन्हें देख लेने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। इस संबंध में मुकदमेबाजी चल रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी मोनिका बंसल ने कहा पूंडरी पुलिस ने पति और बेटे को पीटा। धक्कामुक्की भी की। उन्होंने बताया वह महिला हैं और बेटा नाबालिग है। पुलिस की वर्दी फाड़ना तो दूर वे पुलिस वालों के नजदीक तक भी नहीं गए। पुलिस ने उनकी बात तक नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने एक सुनियोजित तरीके से उन्हें फंसाने के लिए वर्दी फाड़ने और बदतमीजी करने जैसे आरोप लगाकर उन पर झूठा केस बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें