फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रावास रोड निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप, जांच की मांग

Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के छात्रावास रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। निवासियों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की टिकाऊपन पर संदेह है। लोगों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में सड़क छह महीने भी नहीं चल पाएगी। वार्ड-11 की कांग्रेस पार्षद ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण में अनियमितताओं की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की परत सही तरीके से नहीं डाली जा रही और मापदंडों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने कहा कि निर्माण के दौरान ही सड़क की परत उखड़ती नजर आ रही है। सुमित सांगवान ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मांग थी, लेकिन मौजूदा कार्य भी टिकाऊ नहीं लग रहा। उधर, पार्षद ने दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें