कैथल। गांव सारकपुर में जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव भुना रेडी (पटियाला) निवासी गुरप्रीत सिंह ने सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 जुलाई को जब वह दोपहर 3 बजे गांव सारकपुर में मौजूद था, तो 11 लोगों ने ट्रैक्टर चलाकर उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया और उसके सामान में तोड़फोड़ की। शिकायत के अनुसार, आरोपी सुल्तान सिंह, राजेश पुनिया, होशियार सिंह, बंसीलाल, बबली, अमरीश रोहिल्ला, प्रवीण पूनिया, मस्तान सिंह, जातविंदर सिंह आदि ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चुरा ले गए। गुरप्रीत का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद