फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लास्टिक बैग निरीक्षण के नाम पर वसूली का आरोप, विधायक ने निगम में भ्रष्टाचार बताया

Thu, 16 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगरपालिका सीवन में प्लास्टिक कैरी बैग पर कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। विधायक देवेंद्र हंस ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने निरीक्षण को वसूली का जरिया बना लिया है। उनका कहना है कि सचिव के हस्ताक्षर वाले चालान पहले से तैयार कर कर्मचारियों को बाजार में ले जाया जाता है और दुकानदारों से पैसे वसूले जाते हैं। विधायक ने कहा कि कई चालानों में भविष्य की तारीख 6 नवंबर 2025 दर्ज थी, जबकि वर्तमान माह अक्टूबर है। इससे स्पष्ट होता है कि चालान प्रणाली का दुरुपयोग कर दुकानदारों से अवैध वसूली की गई। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदारों से पैसा लिया गया लेकिन रसीद नहीं दी गई और उनके नाम रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे, यानी यह राशि सरकारी खाते में नहीं पहुंची।
विज्ञापन




देवेंद्र हंस ने इसे नगरपालिका में फैले संगठित भ्रष्टाचार करार दिया और कहा कि यह केवल प्लास्टिक बैग की कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच और दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और जनता से अपील की कि किसी भी अवैध वसूली की जानकारी साझा करें।



नगरपालिका सचिव का पक्ष:

नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सरकार ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है और दुकानदारों को चेतावनी पहले ही दी गई थी। निरीक्षण के दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पाए जाने पर चालान किए गए। उन्होंने बताया कि चालान तिथि में हुई गलती केवल लिपिकीय त्रुटि है और चालान उसी दिन ऑनलाइन किया गया। संबंधित रसीद कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सचिव ने नागरिकों से अपील की कि वे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें