फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीजीआई में वसूली का आरोप, जांच शुरू

Tue, 14 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के दौरान वसूली का मामला सामने आया है। कैथल के गांव मंगाना निवासी व्यक्ति ने अस्पताल स्टाफ पर रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी 12 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए एडवांस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने अलग-अलग समय पर करीब 30 हजार रुपये वसूले। 12 अप्रैल को ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर व स्टाफ द्वारा 4 हजार रुपये और लिए जाने का आरोप है। ऑपरेशन के बाद भी 10 हजार रुपये की मांग की गई और मना करने पर दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि तीन दिन बाद 10 हजार रुपये वापस कर दिए गए। पीड़ित कुलदीप ने आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीजीआई प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है। पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें