फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिव्यांग किशोर से यौन शोषण का आरोप

Thu, 18 Jun 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर की एक कॉलोनी में एक दिव्यांग किशोर के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर का चिकित्सीय परीक्षण भी करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के नाबालिग होने की बात सामने आई है। पुलिस संबंधित दस्तावेजों की जांच कर उनकी आयु का सत्यापन कर रही है।
घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच कर रही चौकी पुलिस पीड़ित और उसके परिजनों से पूछताछ कर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। थाना समालखा के प्रभारी दीपक कुमार ने जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें