जिले के एक गांव निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज प्रताडऩा और दो देवरों पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने महिला थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि 2010 में उसकी शादी कैथल के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसका पति, सास व देवरों उसे दहेज के लि प्रताड़ित किया। महिला ने उसके दो देवरों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसआई सुनीता मामले की जांच कर रही हैं।