फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रास्ता रोककर छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रास्ता रोककर एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, विवाहिता का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 अक्तूबर को जब वह कस्बे से गुजर रही थी तो विकास और मेथी नामक युवक ने उसका रास्ता रोकते हुए उसके साथ हाथापाई कर छेड़खानी भी की। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले मंे विवाहिता का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नौ अक्तूबर को दीपक व

सुरेंद्र नामक व्यक्ति उसकी 26 वर्षीय पत्नी का अपहरण कर ले गए। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें