कैथल। विवाहिता से मारपीट करने और छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने उसके पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर उसे जहर देकर मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी कुलदीप नाम के युवक से हुई है। 18 मई को आरोपी कुलदीप ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उससे मारपीट की। उसके जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की और सभी ने मिलकर उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।