फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुश्ती में ब्राइट ओपन माइंड स्कूल के सभी पहलवानों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जताते ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी एवं स्टाफ। विज्ञ
विज्ञापन
राजौंद। ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं। अंडर-17 वर्ग में शुभम डांगी (51 किग्रा), प्रतीक (48 किग्रा), जैशन (55 किग्रा), अभय नायडू (110 किग्रा), मोहित (55 किग्रा) और विशाल ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में सौरव (55 किग्रा), वरुण (79 किग्रा) और रक्षित (70 किग्रा) प्रथम रहे। बालिका वर्ग में दीपांशी (अंडर-14, 50 किग्रा) और वंशिका (अंडर-17, 43 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं सूर्यांश खटकड़ ने अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य शीशपाल ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें