फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेरिट प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया

Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक का एचबीएसई 12वी कक्षा का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर मेरिट प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। हसला कैथल के पूर्व जिला प्रधान ईशवर ढांडा ने बताया कि विद्यालय के 161 विधार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 160 विधार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम 99.37% रहा। 27 विधार्थियों ने 80%से अधिक अंक प्राप्त किए।। कामर्स में तरुण कुमार ने 473 (94.6%) अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में उपानसु 455 और कला संकाय में गुड्डू ने 444 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ईशवर ढांडा प्रवीन मलिक, अतुल कुमार, कौशिक बीरबल, अमरिक सिंह, बलवान जयभगवान कांता, रिषु कंसल सुमन राणा सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें