फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी प्राइवेट बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों के बाद अब जिले की सभी निजी बसों का संचालन रविवार से आरंभ हो रहा है। इसके लिए हेड ऑफिस से शनिवार को आरटीए विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं रोडवेज बसों के साथ-साथ अब सभी प्राइवेट बसों के संचालन के लिए टाइम टेबल रोडवेज विभाग ने भी तैयार कर लिए है। बूथों पर बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। जिले में इस समय 92 प्राइवेट बसें है। साथ ही लगभग 100 से अधिक रोडवेज बसें ऑनरूट हैं। अब जिले में सभी प्राइवेट और रोडवेज बसों का परिचालन एक साथ होने से होने से एक तरफ जहां यात्रियों को फायदा होगा, वहीं प्राइवेट बस के संचालकों को भी राहत मिलेगी और आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर सावधानी जरूरी
प्राइवेट बसों में बिना मास्क के यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगे। बसों की साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान देना जरूरी है। रोजाना आरटीए कार्यालय की तरफ से बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीए सचिव शीशपाल बताया कि सभी प्राइवेट बस चलाने के आदेश आ गए हैं। बसों में परिचालक व चालक को बिना मास्क के बस चलाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें