फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी नीतियों को सर्व कर्मचारी संघ ने कोसा

Wed, 10 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय कन्वेंशन जवाहर पार्क स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। इस मौके पर संघ के नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को आड़ेहाथों लेकर कोसा।

मुख्य वक्ता के तौर पर अपने संबोधन में राज्य महासचिव नरेश कुमार राज्य उप प्रधान जरनैल सिंह ने कहा केंद्र व राज्य सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि निजीकरण पर रोक लगाने, ठेकेदारी प्रथा व कौशल रोजगार निगम भंग करके सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करने,वेतन विसंगतियां दूर करने, बिना किसी शर्त एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने व राज्य मे सभी विभागों में खाली पदों पर स्थाई भर्ती करने, आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार स्थाई भर्ती करने आदि कर्मचारियों की मुख्य मांगों को लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण ने व संचालन जिला संगठन सचिव जसबीर सिंह

ने किया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से कर्मचारियों को अवगत कराने हेतु ब्लॉक व विभागीय यूनियन की विस्तारित कन्वेंशन की जाएगी।
विज्ञापन


यदि अति शीघ्र इन सभी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, ओमपाल भाल, छज्जू राम, सुरेश उचाना, विजय शर्मा, जयप्रकाश टीक, जयप्रकाश शास्त्री, पवन शर्मा, स्वराज सिंह, बलजिंद्र सीडा, कपिल सिरोही, रोहताश, लछमन शास्त्री, कृष्ण कुमार, अमरदीप बनवाला, गौरव, विक्की टांक, संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें