फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया व डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सोनाली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सचिव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को रद्द करवाने की मांग की। इससे पहले जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर इकट्ठे होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला प्रधान जरनैल सिंह की अध्यक्षता में सभा की। संचालन सचिव रामपाल शर्मा ने किया। मार्केट कमेटी सेक्रेटरी संदीप लोहान, दीपक, धर्मवीर, रामकुमार व शिवदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा नेत्री अपने किए पर शर्मिंदा होने की बजाय कानून हाथ में लेकर गैरकानूनी कार्य को जायज ठहराने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान जसवीर सिंह, ओमपाल भाल, सतबीर गोयत, जयप्रकाश शास्त्री, कृष्ण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें