फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी विभाग मिलकर करें प्रभावी प्रयास : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग नशा बेचने वालों और सेवन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी बीडीपीओ अपने-अपने ब्लॉक में प्रत्येक माह कम से कम एक मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाए, ताकि समाज को नशे के चंगुल से बचाया जा सके। एडीसी डॉ. सुशील कुमार शुक्रवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमेटी की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से नशे पर रोक लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, रेड और जन-जागरूकता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित निगरानी जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, गुहला डीएसपी हरदीप सिंह, डीडीपीओ रितु लाठर, जिला ड्रग कंट्रोलर डाॅ. चेतन वर्मा, एसपी जेल अशोक कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन, डाॅ. सचिन मांडले मौजूद रहे।
2026 में 192 मामले दर्ज किए जा चुके
बैठक में जिला ड्रग कंट्रोलर डाॅ. चेतन वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले माह कुल 61 निरीक्षण किए गए जिनमें से 22 निरीक्षण पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से किए गए। पुलिस विभाग की कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 92 मामले दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष 2026 में अब तक 192 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिले में नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी हाई स्कूलों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नशे के खिलाफ नियमित रूप से रैलियां, सेमिनार, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। इसी प्रकार खेल विभाग के अधिकारी सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें