फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका के सभी पार्षदों को मिली वार्ड कमेटी चेयरमैन की पावर

Sat, 18 Apr 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते कलायत नगर पालिका के जन प्रतिनिधि
विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर पालिका मेंं वार्ड कमेटियां गठित होते ही सभी 16 निर्वाचित पार्षदों को प्रदेश सरकार ने अपनेे-अपने वार्ड मेंं प्रधान की पावर प्रदान की है। अब वे केवल पार्षद ही नहीं बल्कि प्रधान की हैसियत से सफाई, निर्माण एवं विकास और तमाम कार्यों की वार्डवासियों के साथ निगरानी कर सकेंगे। जबकि वार्ड कमेटी के जरिए आम नागरिकों को एक तरह से पार्षद के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। इस तरह सीएम नायब सिंह सैनी ने जन प्रतिनिधियों व आम नागरिकों निकायोंं के जरिये व्यवस्था की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इसे शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कैथल मुख्यालय पर शुक्रवार को वीसी के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वार्ड समितियों से स्वच्छता, जनभागीदारी और जवाबदेही को मजबूत करने की अपील की। नगर परिषद की तरफ से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू कन्या स्कूल में किया गया। इसमें खास तौर से मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता, डीएमसी कपिल शर्मा, विभिन्न वार्ड समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें