फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार बार स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं अलीशा

Tue, 27 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी के मोहना गांव निवासी कराटे खिलाड़ी अलीशा लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी है। अलीशा भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिसने लगातार चार बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता है। अलीशा की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

उन्होंने सात बार नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। अलीशा के चाचा जसमेर सिंह ने बताया कि पूरा गांव उनकी जीत से उत्साहित है।

अलीश के पिता एक किसान और और मां गृहिणी है। अलीशा 25 मई को भारत लौट चुकी है, जिसके बाद उनका स्वागत किया जाएगा। अलीशा के गांव मोहना के लोगों का कहना है कि अलीशा ने न सिर्फ़ गांव बल्कि जिला और देश प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। अलीशा लगातार कराटे में देश के लिए पदक जीत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मोहना गांव की अलीशा कशबर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित कराटे एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें