फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलीशा ने कराटे में की महारथ हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा के छोटे से गांव मोहना की बेटी अलीशा चौधरी आज देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। बिना किसी खेल पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने के बावजूद अलीशा ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अलीशा कराटे की खिलाड़ी हैं और पूंडरी के लेजेंड कराटे क्लब में कोच विकास कुमार के पास अभ्यास करती हैं। अलीशा चौधरी 12 साल की उम्र में ही खेलों में कदम रखा था। बचपन से ही उन्हें खेलों का शौक था। उन्होंने अपने स्कूल से ही कराटे खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं। अलीशा ने यह साबित किया है कि सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन






अलीशा की उपलब्धियां
- अलीशा ने दो बार कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

- उन्होंने डब्ल्यूकेएफ सीरीस ए में कांस्य पदक जीता। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
- एशियन कराटे चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया।

- अलीशा सात बार लगातार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
- उन्होंने चार बार लगातार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी पदक जीते हैं।

अलीशा का सपना
अब अलीशा की नजर आने वाले अप्रैल महीने में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप पर टिकी हुई है। वह इस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही हैं। अलीशा चौधरी की उपलब्धियां न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें