संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी कॉलेज की छात्रा अक्षिता ने राज्य स्तरीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि संत मोहन सिंह खालसा लबाना महिला महाविद्यालय बराड़ा में पांच सितंबर को गणित विभाग ने ‘इम्पोर्टेंस ऑफ मैथमेटिक्स इन आवर डेली लाइफ ‘विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई थी। प्रेजेंटेशन में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आईजी महाविद्यालय कैथल की बीएससी द्वितीय की छात्रा अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 500 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि प्रतियोगिता एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके उसमें विजय प्राप्त कर सकता है।
प्रतिस्पर्धा आप सभी की खूबियों को निखारने में मदद करती हैं, जो आपकी प्रगति में मददगार साबित होगी।
साथ ही उन्होंने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के सायं कालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज सुरभि शर्मा, प्राध्यापक वर्ग श्वेता तंवर व अंकिता गोयल मौजूद रही।