फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण में अक्षिता को पहला स्थान

Tue, 13 Feb 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज सोनीपत हरियाणा के विज्ञान विभाग और वूमेन सेल द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन एंड गर्ल्स इन साइंस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

इसमें अक्षिता बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने समानता में महिलाओं के लिए विज्ञान का योगदान विषय पर भाषण देकर तृतीय स्थान के साथ सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्राप्त की। कॉलेज द्वारा छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और वूमेन सेल इंचार्ज मोनिका गुगलानी, सीमा सुनेजा, राधिका, मीनाक्षी व कुसुम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसी महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रवीना ने राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर के लीगल लिटरेसी सेल की ओर से 24 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां करवाई थी। जिसके परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए गए। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा रवीना ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए पुरस्कार स्वरूप 500 रुपये नकद व सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, लीगल लिटरेसी सेल के इंचार्ज अलका गोयल, सपना व अरुणा मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें