फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि मंत्री श्याम सिंह ने की महाराणा प्रताप जयंती में पहुंचने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के शहर में पहुंचने पर राजपूत समाज के लोगों व स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मंत्री ने 17 मई को जिला अंबाला के शहजादपुर में आयोजित होने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस गौरवमयी आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें