संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत ब्लॉक समिति के सदस्यों ने पक्ष और विपक्ष के मतभेदों को समाप्त करते हुए ग्रामीण विकास के लिए सभी 22 सदस्यों मेंं दो करोड़ 40 लाख रुपये के बजट का बराबर वितरण करने का फैसला लिया है। साथ ही विकास के लिए एकजुट रहने के लिए सहमति जताई।
इस मौके पर समिति की चेयरपर्सन ज्योति धानियां की प्रसूता अवस्था के चलते बैठक की अध्यक्षता वाइस चेयरपर्सन सोमवती बालू ने की। बैठक में ग्रामीण विकास और वर्ष 2024-2025 के बजट को लेकर विमर्श हुआ। इसमें चेयरपर्सन ज्योति धानिया ने मोबाइल के माध्यम से सभी 22 सदस्यों मेंं दो करोड़ 40 लाख रुपये के बजट का समानांतर वितरण करने का आग्रह रखा।
इस पर सभी ने अपनी सहमति की मुहर लगाई। उपरांत प्राथमिकता के आधार पर सभी वार्डों मेंं विकास कार्य करवाने के लिए बजट का बराबर वितरण करने का लेखाजोखा बनाया गया।
अधिकारियों ने बताई जन प्रतिनिधियों को शक्तियां ः खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता, वीरेंद्र नैन और दूसरे संबंधित अधिकारियों ने बैठक की कार्यवाही को पूर्ण करवाया। पंचायत अधिकारियों ने एक्ट अनुसार ग्राम पंचायत, ब्लाक समिति और जिला परिषद की शक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अधिकार क्षेत्र के आधार पर ही जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को गतिमान कर सकते हैं।
शासन-प्रशासन व आम जन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर समिति सदस्य विकास योजनाओंं का लाभ अंतिम छौर तक पहुंचा सकते हैं। हालांकि सदन मेंं 4 सदस्य मौजूद नहीं थे, बावजूद इसके उप प्रधान सोमवती बालू व 19 सदस्य सभी वार्डों की मांगों को लेकर सजग दिखे।
ब्लाक समिति चेयरपर्सन ज्योति धानियां और वाइस चेयरपर्सन सोमवती बालू ने कहा कि सदन एक परिवार के रूप में ग्रामीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वे नहीं चाहते कि राजनैतिक मतभेदों के कारण विकास कार्यों पर कोई विपरीत असर पड़े। इसलिए सभी सदस्य एक मंच पर एकत्रित होकर विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए एकजुट रहेंगे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत