फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को

Sat, 14 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अग्रवाल समाज में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से अग्रवाल युवा संगठन करनाल की ओर से 15 मार्च को 26वां वैवाहिक अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए संगठन के प्रतिनिधि अग्रवाल युवा सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता को निमंत्रण देने पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह सम्मेलन रविवार 15 मार्च को सुबह नौ बजे अग्रसेन भवन, सेक्टर-8, संवाद न्यूज एजेंसी सम्मेलन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने परिवारों के साथ परिचित होकर योग्य जीवनसाथी का चयन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने अग्रवाल युवा संगठन करनाल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को संगठित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में चेयरमैन रामकुमार बंसल, उपप्रधान संजय बंसल, महासचिव मोहनलाल गुप्ता, सह सचिव हिमांशु गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल, अशोक गोयल तथा अग्रवाल युवा संगठन करनाल के प्रधान रमेश जिंदल, महासचिव भूषण गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और उपप्रधान अरुण अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें