फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणपति पूजन कर यज्ञ में डालीं आहुतियां

Tue, 04 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में श्री हनुमान मंदिर सुधार समिति की ओर से सात दिवसीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को गणपति पूजन कर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की।

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखने वाला यह यज्ञ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ से 10 बजे तक गणपति पूजन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दिव्य यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें 35 यजमानों ने आहुतियां डालीं और यज्ञ वेदी के चारों ओर श्रद्धा से परिक्रमा की।
विज्ञापन


दोपहर विश्राम के बाद पुन: तीन बजे से शाम सात बजे तक दिव्य यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके पश्चात, शाम 7 से 7.30 बजे तक भव्य महायज्ञ कुंड आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पावन यज्ञ का संचालन वाराणसी से पधारे आचार्य विनीत अवस्थी द्वारा किया जा रहा है, जो 31 सदस्यीय टीम के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु महाआरती में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह महारुद्र यज्ञ छह मार्च तक चलेगा, जिसमें अंतिम दिन प्रात: 11 बजे पूर्ण आहुति दी जाएगी। इसके पश्चात, दोपहर 1 बजे महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। हनुमान सुधार सेवा समिति के प्रधान कैलाश बंसल, सतप्रकाश गुप्ता, रामकिशन दास गुप्ता, सुशील बंसल, राकेश गुप्ता, पंकज शोरेवाला, राजीव लाटका, दीप अग्रवाल, अमन गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें