फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर माने गांववासी, शुरू हुआ सड़क निर्माण

Thu, 27 Mar 2014 11:41 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव दाबन खेड़ी में एक सड़क के निर्माण को लेकर आंदोलनरत गांववासी अधिकारियों के आश्वासन पर मान गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सड़क के ज्यादा खराब हिस्से का ही पुनर्निर्माण करवाया जाएगा, जबकि बाकी सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन


 वहीं, लोग पूरी सड़क दोबारा बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन विभाग व ठेकेदार सिर्फ रिपेयर करवाने की बात पर अड़े थे। दुखी गांव वालों ने गत दिनों सड़क की रिपेयर करने आए ठेकेदार का पहले रोड रोलर और बजरी मिक्सर कब्जे में ले लिया था, लेकिन जब फिर भी कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। 

गांव दाबन खेड़ी में ग्रामीणों द्वारा सड़क मसले पर बहिष्कार के ऐलान के बाद गुहला प्रशासन हरकत में आया। वीरवार सुबह ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सड़क बनाने के साजोसामान के साथ गांव पहुंच गए तथा ग्रामीणों के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया। एसडीएम गुहला अशोक बंसल के आदेश पर बीडीपीओ गुहला भी गांव दाबन खेड़ी गई।  एसडीएम अशोक बंसल ने बताया कि गांव दाबन खेड़ी के लोग सरपंच की अगुवाई में एक अन्य शिकायत के सिलसिले में उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि उन्होंने गांव वालों को सड़क बनाने संबंधी सारे हालात से अवगत करवाकर इस बात के लिए राजी कर लिया है कि वे चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार न करें। बंसल ने कहा कि सड़क का काम शुरू करवा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग को बढ़िया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें