फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद भी नहीं उठा एक्सचेंज का मलबा

Thu, 13 Mar 2014 11:45 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका की टेलीफोन एक्सचेंज में तीन माह पूर्व लगी आग में जला हुआ मलबा अब भी जस का तस पड़ा है। मलबे से उठती बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बदबू इतनी ज्यादा है कि एक्सचेंज में करने वाले कर्मचारियों को सांस लेने में मुश्किल आती है। किसी काम से एक्सचेंज जाने वाले लोगों को भी उबकाइयां आने लगती हैं।

चीका टेलीफोन एक्सचेंज में गत 25 दिसंबर को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। इस आग के चलते एक्सचेंज का स्टोर व कैश काउंटर जलकर पूरी तरह से राख हो गया था और विभाग को लगभग दस लाख रुपये का नुकसान लगा था। आग लगने से स्टोर में जला हुआ सामान आज भी ज्यों की त्यों जली हुई अवस्था में पड़ा है और हर समय बदबू मारता रहता है।
विज्ञापन


आग लगे को तीन माह के करीब बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने जला हुआ मलबा वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई है। टेलीफोन उपभोक्ता सतबीर सिंह, धर्मपाल, पवन कुमार ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने से कैश काउंटर जल गया था, जिसके चलते उन्हें टेलीफोन का बील भरने के लिए धूप व बरसात में ही खड़ा होना पड़ता हैै।

इस संबंध में एसडीओ बलबीर सिंह जांगड़ा ने कहा कि जले हुए मलबे को हटाने के लिए अधिकारियों से इजाजत मांगी गई है। इस संबंध में अभी तक उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही अधिकारी मलबे को हटवाने के लिए आदेश करेंगे, उसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें