फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद गर्मी, धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को हुई बारिश से मिली थोड़ी राहत के बाद रविवार को फिर से गर्मी बढ़ गई। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के बाद शुष्क मौसम और चिल-चिलाती धूप देखने को मिली। वहीं, गर्मी बढ़ने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। शनिवार को शाम के समय हुई हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 36. डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब पहुंचा था। अब रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.3 और न्यूनतम तापमान 25.2 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब मंगलवार से वीरवार तक बारिश होने और आंधी भी चलने का अनुमान है। बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री पर जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें