फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Problem: 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से मिलेगा पानी, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था

Tue, 06 May 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

 कैथल शहर में जलापूर्ति के लिए अब 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से पानी आएगा। सिरसा ब्रांच नहर में 8 अप्रैल से पानी की आपूर्ति बंद है जिससे नहर पूरी तरह से सूखी पड़ी है। डिटेल में पढ़ें खबर..
विज्ञापन
सूखी पड़ी सिरसा ब्रांच नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब द्वारा पानी की आपूर्ति रोकने के फैसले के बाद कैथल शहर में जलापूर्ति के लिए अब 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से पानी आएगा। वर्तमान में प्यौदा रोड पर 1400 मिलियन लीटर और मानस रोड पर 800 मिलियन लीटर पानी का भंडारण उपलब्ध है। जनस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 330 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। शहर में जल भंडारण के लिए प्यौदा रोड पर पांच और मानस रोड पर तीन टैंक स्थापित हैं। हालांकि, सिरसा ब्रांच नहर में पानी की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में नहर में पहले की तुलना में आधा पानी भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


पेयजल भंडारण क्षमता
कैथल जिले में जनस्वास्थ्य विभाग के पेयजल टैंकों की कुल भंडारण क्षमता 10 हजार 817 मिलियन लीटर है। शहर को प्रतिदिन 303 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, जिसमें प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाता है। सिरसा ब्रांच नहर में पानी की आपूर्ति सामान्य होने में 32 दिन तक लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तैयारी
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई गोपाल वैद ने बताया कि 11 मई तक पानी का भंडारण पर्याप्त है। यदि नहर में पानी की आपूर्ति में एक-दो दिन की देरी होती है, तो टैंकों में लगे ट्यूबवेल के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में शहर में जलापूर्ति सुचारू है। गौरतलब है कि सिरसा ब्रांच नहर में 8 अप्रैल से पानी की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें