फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरक पांडवा के बाद अब कैलरम गांव से तार चोरी कर ले गए चोर

Fri, 19 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा के बाद अबकी बुधवार रात गांव कैलरम के खेतों से चोरों ने घने कोहरे का फायदा उठाकर 6 ट्यूबवेल की बिजली के तार चोरी कर लिए। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अक्तूबर में भी तार चोरी की घटना यहां हुई थी। वहीं खरक पांडवा में दो दिन पहले खरक पांडवा गांव में भी चोर तार ले गए थे।
विज्ञापन


किसान महावीर, बलबीर सिंह और रामदिया ने बताया कि वीरवार सुबह चौशाला मार्ग पर स्थित उनके खेतों में जाकर देखा तो ट्यूबवेल के तार चोरी हो चुके थे। बलबीर सिंह ने कहा कि यह तीसरी वारदात है इससे पहले 2 अक्तूबर की रात भी चोर उनके खेतों से तार चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि पहले की चोरी की शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए। मौके पर पहुंचे डायल 112 टीम के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और संबंधित थाना को सभी सूचनाएं भेज दी हैं। दो दिन पूर्व कलायत उपमंडल में चोरों ने खरक पांडवा गांव के पांच किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के तार चुरा लिए थे। पीड़ित किसानों विक्रम, सोनू, भीम, जसवीर और रामपाल ने बताया था कि रात के समय चोर खेतों में घुसकर वारदात की। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई न होने के कारण फसलें प्रभावित होने का खतरा है। कलायत क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सक्रिय चोर गिरोह तारों को चोरी करके कबाड़ में बेच रहा है। इस वजह से किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। उधर, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त रही है। मुखबिर भी सक्रिय किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें