फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच के बाद 14 जगहों पर मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर के 10 हजार 478 घरों व दुकानों में लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया और साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। 17 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
विज्ञापन

अब तक 1810 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1732 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले भर के ग्रामीण और अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। जिले में डेंगू के दो केस सामने आ चुके हैं। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरा अलर्ट दिखाई दे रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें