कैथल। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता दिनेश कवात्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल की प्रशासनिक कमेटी का को-ऑप्टेड सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का निर्णय चंडीगढ़ में बैठक के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज जैन ने लिया। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश कवात्रा ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सदस्य राजकुमार चौहान व अन्य सदस्यों का आभार जताया। संवाद