कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक विभिन्न थानों में कानूनी सहायता के लिए पैनल अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है। पैनल अधिवक्ता रजनी गुप्ता को तितरम थाना,कलायत, संजम ढांडा को सिविल लाइन ढांड, रीना रानी को सदर व महिला थाना,सुनीता मलिक को सीवन, सुमन को पूंडरी व पैनल अधिवक्ता निशा गुप्ता को एसवीबी, राजौंद को नियुक्त किया है। इसमें मुख्यत: लापता बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों और परिवार के सदस्यों को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। पैनल अधिवक्ता के इस संदर्भ में संबंधित थानों से आने वाले फोन कॉल को भी इस अवधि में रिसीव किया जाएगा।
-