फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुपोषण मुक्त बनाने के लिए गांवों को लिया गोद

Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग के कुपोषण मुक्त गांव अभियान के तहत सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा ने बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डीसी प्रीति के दिशा निर्देशानुसार गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने गोद लिया है।

गौरतलब है कि डीसी ने किठाना व कसान, एडीसी ने मांझला व जडौला, नगराधीश ने सेगा, एसडीएम गुहला ने रिवाड़ जागीर व पोलड़, एसडीएम कलायत ने ढुंढवा व शिमला, कैथल एसडीएम ने कुलतारण व पाई व जिला कार्यक्रम अधिकारी ने रत्ता खेड़ा लुकमान गांव गोद लिया है।
विज्ञापन


एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने सभी एसडीएम व नगराधीश को आदेश दिए कि वे स्वयं गांव का दौरा करें और कुपोषण विषय पर बैठकें आयोजित करके कुपोषण को कम किया जाए। अधिकारी अपने दौरे के दौरान बच्चों के माता-पिता से बातचीत करें और आंगनबाड़ी केंद्र व प्ले स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, आंगनबाड़ी केंद्र के आस पास स्वच्छता एवं किचन गार्डनिंग को चेक करें।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किए जाने वाले राशन की गुणवत्ता से कोई समझौता सहन नहीं होगा। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खाद्य सामग्री में नियमानुसार गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

एडीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी वर्करों की कार्यकुशलता उचित नहीं है, उनकी प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकुशलता में सुधार लाया जाए।

इस बैठक में पहले चयनित 50 गांव में पोषण से संबंधित कार्यों का ब्योरा लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और कुपोषण को जड़ से खत्म किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, शिक्षा विभाग से बीपीसी संजय कुमार, पंचायत विभाग से कुलदीप सिंह, शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग से सुभाष, जिला परियोजना सहायक मुकेश एवं संबंधित गांव की सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें