कैथल। 12वीं कक्षा के नतीजे आने के साथ ही राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों में नई प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि विभिन्न नए रोजगार उन्मुखी कार्यों को शुरू करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग से अनुमोदन भी पूरा हो चुका है और केवल उनके विश्वविद्यालय की मंजूरी का इंतजार है। वहीं, एनईपी के तहत मेजर और माइनर कोर्स की सीटों का उचित वितरण भी लगभग हो चुका है। प्रवेश प्रक्रिया पर प्राचार्य बैठक कर रहे हैं। जल्द समितियों का गठन भी किया जाएगा। जैसे ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, सीटों का आवंटन और प्रवेश कार्यक्रम कॉलेज द्वारा मीडिया के साथ-साथ कॉलेज की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर भी साझा किया जाएगा। संवाद