फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

Tue, 06 Jun 2023 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज की ओर से दाखिले का पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी डॉट कॉम पोर्टल को खोलकर वहां से दाखिले के लिए आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं कॉलेज में पहुंचकर स्टाफ की सहायता भी ले सकते हैं। कॉलेज में सहायता डेस्क भी बनाया गया है। कल से कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विद्यार्थियों के तीन कोर्स करवाए जा रहे हैं। इनमें डी फार्मेसी के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं बी फार्मेसी के लिए 100 सीटें व एम फार्मेसी के लिए 10 सीटें कॉलेज में हैं। बी फार्मेसी में दाखिले के लिए पंजीकरण छह जून से शुरू हो जाएगा और डी फार्मेसी के लिए पंजीकरण 12 जून से शुरू होगा। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रश्मी मनचंदा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया छह जून से शुरू हो जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द दाखिले के लिए आवेदन भरें। जल्द ही दाखिले से संबंधित आगामी शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें