फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में मिशन एडमिशन की जंग तेज

Wed, 25 Jun 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के कॉलेजों में मिशन एडमिशन की जंग दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। कॉलेजों में आवेदन करने की अंतिम तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विद्यार्थियों की खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


प्रोस्पेक्टस बिक्री के मामले में आरकेएसडी कॉलेज सबसे आगे चल रहा है। कॉलेज में कुल 1040 सीटों के लिए 3250 प्रोस्पेक्टसों की ब्रिकी हो चुकी है। विद्यार्थी कॉलेज में 28 जून तक प्रोस्पेक्टस लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।

प्राचार्य डा. एसबी गोयल ने बताया अभी तक 3250 प्रोस्पेक्टसों की बिक्री हो चुकी है। कॉलेज में 1500 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन के अलावा बीए में विद्यार्थियों के 400 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। 28 जून तक 5000 प्रोस्पेक्टसों बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को
प्राचार्य डा. एसबी गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए, बीसीए में मेरिट काफी ऊपर रहने की संभावना है। 28 जून तक विद्यार्थी कॉलेज से प्रोस्पेक्टस लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन जुलाई को पहली कट ऑफ जारी कर दी जाएगी।

आनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल प्रोफेशनल कोर्सों के लिए
आरकेएसडी कॉलेज में अभी तक 1500 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के विद्यार्थी कर सकते हैं। विद्यार्थी 28 जून दोपहर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

डा. भीमराव कॉलेज में महज ढाई सौ ने किया आवेदन
डा. भीमराव कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए, बीटीएम, बीएमसी, बीकॉम और बीएसी नॉन मेडिकल में अभी तक 250 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

राजकीय कॉलेज में विद्यार्थी कम फीस पर अच्छे कोर्सों से दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी व प्रोफेसर जसपाल तुर ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में प्रमाण-पत्र लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रोस्पेक्टस की आवश्यकता नहीं है। एमएससी गणित के लिए एक जुलाई से प्रोस्पेक्टस मिलने आरंभ हो जाएंगे। विद्यार्थी एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईजी कॉलेज में 850 प्रोस्पेक्टस बिके
 इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में करीब 850 प्रोस्पेक्टसों की बिक्री हो चुकी है। कॉलेज प्राचार्य डा. साधना ठुकराल ने बताया कि सभी छात्राओं के एडमिशन मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। इस सत्र में बीएससी मेडिकल की पढ़ाई भी आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज द्वारा पहली कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें