फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चिराग योजना के तहत शिक्षा भारती स्कूल में हुए दाखिले

Sun, 14 May 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान (चिराग) योजना के तहत शिक्षा भारती स्कूल कलायत में कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले के लिए लक्की ड्रा निकाला गया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पीजीटी अशोक कुमार व मुख्य लिपिक सलीम निरीक्षक के तौर पर मौजूद रहे। अशोक कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा खंड के केवल एक मात्र विद्यालय में इस योजना के तहत दाखिले के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई थीं। इसमें कक्षा सातवीं के लिए एक, कक्षा आठवीं व नौवीं के लिए दो दो व कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए पांच-पांच सीटें निर्धारित की गई थीं। लक्की ड्रा से कक्षा सातवीं में कोमल, कक्षा आठवीं में माफी व सौरभ, कक्षा नौवीं में खुशबू व किरण का दाखिला हुआ। अन्य कक्षाओं में 15 सीटों के लिए 11 आवेदन मिले थे इसलिए सभी आवेदकों का दाखिला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें